suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप का दावा, 10 माह में 52 गुना बढ़ा अमेरिकी स्टॉक मार्केट

Advertiesment
हमें फॉलो करें trump

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (08:07 IST)
Donald Trump news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि हमारे पास एक स्टॉक मार्केट है जो मेरे 10 महीनों में 52 गुना बढ़कर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास इतिहास का सबसे ऊंचा स्टॉक मार्केट था, जिसमें एक दिन पहले का भी शामिल है। ट्रंप ने इसका श्रेय टैरिफ को देते हुए कहा कि टैरिफ से हमारे देश में बहुत ज्यादा दौलत आई है।
 
उन्होंने कहा कि चिप कंपनियां ताइवान और दूसरी जगहों से अमेरिका आ रही हैं। मुख्य रूप से ताइवान से, जिसका लगभग 100 प्रतिशत मार्केट है।अब हम चिप्स बना रहे हैं और हम कुछ भी पेमेंट नहीं कर रहे हैं।
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि टैरिफ ने हमें ज़बरदस्त राष्ट्रीय सुरक्षा दी है। पिछले 10 महीनों में जो हुआ है, वैसा कुछ नहीं हुआ है। टैरिफ ने हमें जबरदस्त राष्ट्रीय सुरक्षा और ज़बरदस्त दौलत दी है।
गौरतलब है कि जनवरी 2025 में अमेरिका की कमान संभालने वाले ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगा दिया। उन्होंने दावा कि टैरिफ की मदद से उन्होंने दुनिया के कई देशों में जारी युद्ध को थाम दिया। रूस युक्रेन युद्ध को रोकने के लिए उन्होंने भारत पर भी 25 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया।
 
अमेरिकी शेयर बाजारों के लिए 2025 अच्छा रहा है। 2025 के पहले कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक एसएंडपी 500 5869 पर था, 15 दिसंबर को यह 6,817 पर पहुंच गया। 2 जनवरी 2025 को डाओ जोंस 42,392 पर था, 15 दिसंबर को यह 48417 पर बंद हुआ। वहीं नेस्डेक जो इस वर्ष की शुरुआत में 19281 पर था कल 23,057 पर बंद हुआ। हालांकि यह आंकड़े ट्रंप के दावे की पुष्‍टि नहीं कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: कोहरे का कहर, दिल्ली आगरा एक्सप्रेस वे पर 10 गाड़ियों की टक्कर, 4 की मौत