भारत ने पांच स्वर्ण सहित 14 पदक जीते

Webdunia
मंगलवार, 23 मई 2017 (21:03 IST)
बैंकाक। भारत ने दूसरी एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 14 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। एशियाई खेल महाशक्ति चीन ने 16 स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य सहित कुल 30 पदक जीतकर तालिका में पहला स्थान पाया। चीनी ताइपे ने छ: स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया।
 
प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को गुरविंदरसिंह, पलेंदर कुमार, मनीष और अक्षय नैन की चौकड़ी ने मेडले रिले में एक मिनट 55.71 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने भाला फेंक में रजत और कांस्य पदक भी जीता। रोहित यादव ने 74.30 मीटर की थ्रो के साथ रजत और अविनाश यादव ने 70.09 मीटर तक की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
 
इससे पहले हरियाणा के अभय गुप्ता और साहिल सिलवाल ने सोमवार को डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। अभय ने 56.47 मीटर तक गोला फेंककर स्वर्ण जीता और ईरान के साजिद हसन का 53.06 मीटर का रिकॉर्ड तोडा। साहिल ने 54.58 मीटर की थ्रो के साथ रजत जीता। हरियाणा के संजय कुमार ने 10000 मीटर पैदल चाल का स्वर्ण 45:30.39 मिनट में जीता। भारत को अन्य स्वर्ण पदक गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर में 10.77 सेकंड का समय निकालकर और अभिषेक मैथ्यू ने 800 मीटर में एक मिनट 54.991 सेकंड का समय निकालकर दिलाए थे। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

अगले महीने होने वाले INDvsPAK मुकाबले में यह होंगे अंपायर्स

T20I World Cup जीतेगी वह टीम जो UAE में..इस खिलाड़ी ने बताया क्या है अहम

बांग्लादेश का प्रशंसक बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने हमले की आशंका से इनकार किया

INDvsBAN 2nd Test के पहले दिन हुआ 65 ओवरों का नुकसान, कैसे होगी भरपाई?

अगला लेख