Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तैराकी में गौरव बागोरा को रजत पदक

हमें फॉलो करें तैराकी में गौरव बागोरा को रजत पदक
इंदौर , मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (15:30 IST)
इंदौर। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय महाविद्यालयीन तैराकी प्रतियोगिता में संघवी इंस्टीटियूट इंजीनियरिंग कॉलेज के गौरव बागोरा ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया।

इसके पूर्व सीबीएसई तैराकी प्रतियोगिता में भी गौरव कई पदक हासिल कर चुके हैं।
 
राज्य स्तरीय महाविद्यालयीन तैराकी रजत पदक जीतने की सफलता पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. प्रमोद डागोरिया, स्पोर्ट्‍स टीचर राजेन्द्र चौधरी, इंदौर जिला तैराकी संघ की प्रमुख तथा महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मण गौड़, लोकेन्द्र सिंह राठौर, रविन्द्र दुबे तथा रमेश व्यास ने बधाई दी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi