Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन एफसी पुणे सिटी के सह मालिक होंगे

हमें फॉलो करें रितिक रोशन एफसी पुणे सिटी के सह मालिक होंगे
मुंबई , गुरुवार, 9 अक्टूबर 2014 (22:13 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन भी आज एफसी पुणे सिटी के सह मालिक के रूप में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल से जुड़ गए। एफसी पुणे सिटी रविवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट की एक फ्रेंचाइजी है। 
 
राजेश वाधवान ग्रुप के स्वामित्व वाली पुणे फ्रेंचाइजी ने इस अभिनेता के साथ अपने भागीदारी की घोषणा की। रितिक रोशन ने आईएसएल से जुड़ने पर खुशी व्यक्त की। 
 
उन्होंने कहा, मैं इंडियन सुपर लीग से जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं जो कि पेशेवर फुटबॉल के क्षेत्र में भारत का पहला प्रयास है। यह निश्चित तौर पर हमारे देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल ब्रांड है और यह युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को ठोस मंच प्रदान करेगा। मुझे उम्मीद है कि एफसी पुणे सिटी के साथ मेरे जुड़ने से टीम को और मजबूती मिलेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi