Biodata Maker

22 पदकों के साथ भारत का विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

WD Sports Desk
सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 (13:33 IST)
भारत ने इंडियन ऑयल नयी दिल्ली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य सहित कुल 22 पदक जीते।जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई चैंपियनशिप में भारत दसवें स्थान पर रहा। हालांकि उसने विश्व चैंपियनशिप के किसी भी संस्करण में सबसे अधिक पदक जीते। घरेलू टीम ने रविवार को महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में सिमरन, महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में प्रीति पाल और पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा टी41 में नवदीप के रजत पदकों के साथ-साथ पुरुषों की 200 मीटर टी44 स्पर्धा में संदीप के कांस्य पदकों की बदौलत भारत ने कुल 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक जीते।

सिमरन ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए 24.46 सेकंड का एशियाई रिकॉर्ड बनाया, लेकिन यह केवल रजत पदक के लिए ही पर्याप्त था। वेनेज़ुएला की एलेजांद्रा पाओला पेरेज लोपेज ( जो पहले स्थान पर रही थीं), को पुलिंग, स्लिंग-शॉटिंग और सहायता संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके कारण सिमरन का पदक रजत पदक में बदल गया।

साल 2013 में छठे स्थान पर रहने के बाद चीन पहली बार पदक तालिका में शीर्ष पर नहीं रहा। ब्राज़ील ने 15 स्वर्ण, 20 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 44 पदक जीते और पदक तालिका का बादशाह बना। 2015 से 2024 तक लगातार पांच संस्करणों में शीर्ष पर रहने वाले चीन ने ब्राज़ील से आठ ज़्यादा पदक जीते। हालांकि, 13 स्वर्ण, 22 रजत और 17 कांस्य पदकों के साथ चीन इस बार दूसरे स्थान पर रहा।

चीनी एथलीटों ने अंतिम सेशन में तीन स्वर्ण पदक जीते और ये ब्राज़ील के लिए शीर्ष पर पहुंचने की दौड़ में बाज़ी पलटने के लिए काफ़ी होते, लेकिन लैटिन अमेरिकी देश के धावकों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पदक तालिका में अपनी बढ़त बनाए रखी। लगातार तीन संस्करणों में दूसरे स्थान पर रहने के बाद, ब्राज़ीलियाई खिलाड़ियों का यह एक सराहनीय प्रदर्शन था कि उन्होंने गौरवपूर्ण स्थान हासिल किया।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नए बने मोंडो ट्रैक पर आठ दिनों तक चली कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौरान 35 विश्व रिकॉर्ड और 104 चैंपियनशिप रिकॉर्ड बने। 44 देशों ने कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता और 63 देशों ने अपने प्रयासों से कम से कम एक पदक जीता।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख