Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहीं चला रोनाल्डो का जादू, पुर्तगाल-ऑस्ट्रिया मैच ड्रॉ

हमें फॉलो करें नहीं चला रोनाल्डो का जादू, पुर्तगाल-ऑस्ट्रिया मैच ड्रॉ
पेरिस , रविवार, 19 जून 2016 (09:20 IST)
पेरिस। विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो अहम क्षणों में मिले पेनल्टी को भुनाने में नाकाम रहे जिससे पुर्तगाल को ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा।
 
पुर्तगाल और आस्ट्रिया के खिलाड़ियों ने मुकाबले में एड़ी चोटी का दम लगा दिया लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। 79वें मिनट में पुर्तगाल के पास गोल स्कोर कर मैच को अपनी झोली में डालने का एक सुनहरा अवसर आया लेकिन स्टार खिलाड़ी पेनल्टी को भुनाने में नाकाम रहे।
 
वहीं एक अन्य मुकाबले में हंगरी और आइसलैंड ने 1-1 से ड्रॉ खेला। गिल्फी सिगुर्डसन ने 37वें मिनट में पेनल्टी को भुनाते हुए आइसलैंड को बढ़त दिला दी। इसके बाद अंतिम क्षणों में आत्मघाती गोल आइसलैंड को भारी पड़ गया जब 88वें मिनट में डिफेंडर बिरकिर मान सेवारसन ने बचाने के चक्कर में गलती से खुद ही गोल कर बैठे। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गले पर लगी बाउंसर, क्रिकेटर अस्पताल में भर्ती...