Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत ने दो स्वर्ण सहित नौ पदक जीते

हमें फॉलो करें भारत ने दो स्वर्ण सहित नौ पदक जीते
कुनशन, चीन (भाषा) , गुरुवार, 28 मई 2009 (19:27 IST)
एशियन ग्राँ.प्री. एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में भारत ने आज यहाँ दो स्वर्ण तीन रजत और चार काँस्य पदक जीते हैं।

गोला फेंक स्पर्धा में ओम प्रकाश और लंबी दूरी की दौड़ में सुरेंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है। ओमप्रकाश ने 19.48 मीटर की दूरी तक गोला फेंका।

इस तरह उन्होंने भारत से बाहर 19.36 मीटर का अपना निजी रिकॉर्ड सुधारा जो उन्होंने चार दिन पहले चीन में हो रही इस प्रतियोगिता के पहले दौर में बनाया था।

सुरेंद्र ने पहले सुझोउ में तीन हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण जीता था। अब उन्होंने एशियन ग्राँ.प्री. के दूसरे दौर में पुरुष वर्ग की 500 मीटर की दौड़ जीतकर दूसरा स्वर्ण हासिल किया है। उन्होंने 13 मिनट 40.45 सेकंड में यह दौड़ पूरी की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi