Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IT शेयरों में तेजी से बाजार में आई बहार, Sensex 383 अंक उछला, Nifty भी पहुंचा 23480 के पार

Advertiesment
Indian stock market surged driven by a big rally in IT stocks
Share Market Update News : आईटी शेयरों में बड़ी रैली के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज बहार आ गई। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 382.50 अंक या 0.52 प्रतिशत उछलकर 74649.84 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 100.95 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23483.55 पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में IT, FMCG और ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। निफ्टी आईटी में 4.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर रहा।

आईटी शेयरों में बड़ी रैली के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज बहार आ गई। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 382.50 अंक या 0.52 प्रतिशत उछलकर 74649.84 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 100.95 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23483.55 पर पहुंच गया।
ALSO READ: Share Bazaar में आई रौनक, Sensex 232 अंक उछला, Nifty भी 23700 के पार
दिनभर के कारोबार में IT, FMCG और ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। निफ्टी आईटी में 4.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.53 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।

इसके अलावा इंफोसिस में 5.66 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 4.08 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 1.76 प्रतिशत की तेजी आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3911.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
ALSO READ: ट्रंप के बयान से Share Bazaar में आई बहार, Sensex 941 अंक उछला, Nifty भी 24300 के पार
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कोस्पी, शंघाई के कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग के हैंग सेंग में बढ़त दर्ज की गई, जबकि जापान का निक्केई 225 गिरावट के साथ बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन बड़ी तेजी, Sensex 75270 के पार, Nifty भी 394 अंक उछला
इससे पहले यानी 1 जून को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी, जब बीएसई का सेंसेक्स 508 अंक टूटकर 74267 पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी भी 165 अंक गिरकर 23382 पर आ गया था।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग