Share Market Update News : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के कारण भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 436.41 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 84,666.28 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 120.90 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 25,839.65 अंक पर बंद हुआ। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। रुपया आज डॉलर के मुकाबले 17 पैसे टूटकर 89.88 के स्तर पर पहुंच गया।
खबरों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के कारण भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 436.41 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 84,666.28 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 120.90 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 25,839.65 अंक पर बंद हुआ। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ।
रुपया आज डॉलर के मुकाबले 17 पैसे टूटकर 89.88 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, सन फार्मास्यूटिकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर गिरावट में रहे।
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई 225 बेंचमार्क हरे क्षेत्र में बंद हुआ। इससे पहले यानी 8 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंकों से अधिक क्रैश हो गया।
वहीं निफ्टी करीब 270 अंकों का गोता लगाकर 25900 के नीचे चला गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कई चुनिंदा सेक्टर्स में मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजार में हाहाकार रहा। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले भी निवेशक सतर्क रुख में दिखाई दिए।
Edited By : Chetan Gour