Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Ceasefire से Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex 2946 अंक उछला, Nifty भी 23990 के पार

Advertiesment
Stock Market Rallies Following Ceasefire Between US and Iran
Share Market Update News : शेयर बाजार में आज दिनभर तेजी का सिलसिला जारी रहा। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने और तेल के दाम गिरने की खबरों से भारतीय शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2946 अंक उछलकर 77,562.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 3.78 प्रतिशत या 873.70 अंक उछलकर 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के अंत तक बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप में करीब 16 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हो चुका था।
 
शेयर बाजार में आज दिनभर तेजी का सिलसिला जारी रहा। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने और तेल के दाम गिरने की खबरों से भारतीय शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2946 अंक उछलकर 77,562.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 3.78 प्रतिशत या 873.70 अंक उछलकर 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ।

मार्केट कैप में 16 लाख करोड़ रुपए का इजाफा

दिन के अंत तक बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप में करीब 16 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हो चुका था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2026 की मौद्रिक नीति के फैसले की घोषणा कर दी, जिसमें रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया। 
 

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स

टॉप गेनर्स में आज अशोक लिलैंड, अडाणी ग्रीन एनर्जी और फोर्स मोटर्स ने क्रमशः 12.78 फीसदी, 11.27 फीसदी और 10.82 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। बंधन बैंक और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में भी क्रमशः 10.47 फीसदी और 9.94 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। आईटी और फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी स्मॉलकैप-100 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक भी 3.5 फीसदी तक उछल गए।

ये रही शेयर बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह  

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम की खबर रही। शेयर मार्केट लंबे समय से इस खबर का इंतजार कर रहा था। ईरान और अमेरिका ने 2 सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति जताई है। 

रुपए और सोना-चांदी में आई मजबूती

युद्धविराम की घोषणा के बाद आज भारतीय रुपए में भी मजबूती देखने को मिली। रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 50 पैसे मजबूत होकर 92.56 पर पहुंच गया। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 2.44 लाख रुपए प्रति किलो रही है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

west bengal elections : चुनाव आयोग का TMC को सख्त अल्टीमेटम, 'बूथ जैमिंग' पर दी कड़ी चेतावनी