Share Market Update News : वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली और अमेरिकी शुल्क बढ़ाए जाने की आशंका के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन भी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 605 अंक फिसला गया जबकि निफ्टी 194 अंकों तक टूट गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया। सेंसेक्स में 604.72 अंकों की गिरावट रही और यह 83,576.24 अंक के स्तर पर आ गया, दूसरी तरफ निफ्टी भी 193.55 अंक टूटकर 25683.30 अंक के लेवल पर बंद हुआ।
सबसे ज्यादा बिकवाली NTPC, ICICI Bank, Adani Ports, Bharti Airtel और Sun Pharma जैसे शेयरों में देखने को मिली है। NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों ने भारी बिकवाली की। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, फार्मा, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल भी लाल निशान पर बंद हुए। बीते 4 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 2 प्रतिशत तक गिर चुके हैं।
एक तरह से कह सकते हैं इन 5 दिनों में सेंसेक्स 2100 अंकों से अधिक लुढ़क चुका है, जबकि निफ्टी भी 600 अंकों से अधिक गिर चुका है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। अगर टैरिफ पूरी तरह रद्द होते हैं तो भारतीय बाजार में राहत की तेजी आ सकती है।
इससे पहले यानी गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 780.18 अंक गिरकर 84,180.96 पर आ गया था, वहीं निफ्टी 263.90 अंक गिरकर 25,876.85 पर आ गया था।
Edited By : Chetan Gour