sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डांस इंडिया डांस की ‘डीआईडी डबल्स’ के रूप में वापसी

Advertiesment
हमें फॉलो करें डांस इंडिया डांस
वर्ष के आखिरी दिन जी टीवी पर डांस इंडिया डांस की वापसी हो रही है। यह कार्यक्रम दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए चौथा सीज़न शुरू किया जा रहा है। इस बार कुछ बदलाव इस शो में देखने को मिलेंगे। इसका नाम होगा ‘डीआईडी डबल्स’। डबल्स इसलिए कि इस बार इसमें जोड़ियाँ हिस्सा लेंगी। जोड़ी किसी की भी हो सकती है, लड़का-लड़की, लड़की-लड़की, लड़का-लड़का या फिर वयस्क-बच्चा। ये जोड़ी के रूप में परफॉर्म कर लोगों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।

देश-विदेश से चुने गए प्रतियोगी
डांस इंडिया डांस में हमेशा से बेहतरीन प्रतिभाएँ देखने को मिलती है क्योंकि कई महीनों तक अनेक शहरों में इन्हें खोजकर सामने लाया जाता है। इस बार तीन महीने तक भारत के 18 शहरों और यूए, यूके तथा दुबई में ऑडिशन्स रखे गए थे। इन जगहों पर एक लाख से भी अधिक लोगों ने आवेदन किए, जिनमें से सिर्फ 12 टॉप जोड़ी को चुना गया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुकाबला इस बार कितना कड़ा होगा।

गीता के साथ दो नए मेंटर्स
डांस इंडिया डांस के जरिये गीता कपूर ने अपार लोकप्रियता हासिल की है और लोग उन्हें गीता माँ कहकर पुकारते हैं। गीता एक बार फिर इस शो के जजेस की पैनल में शामिल की गई हैं। गीता के साथ दो नए मेंटर्स होंगे राजीव सूरती और मर्जी पेस्टनजी। बॉलीवुड में राजीव एक जाने-माने कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने गोलमाल 3, डॉन, वांटेड और जाने तू या जाने जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। ज़ूलॉजी में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले राजीव को डांस के प्रति प्यार फिल्मों में खींच लाया। दूसरी ओर पेस्टनजी ने कई ग्लोबल इवेंट्स, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड के अलावा धूम 2, दिल तो पागल है, ताल और रब ने बना दी जोड़ी में कोरियोग्राफी की है।

डीआईडी और मेरा खास रिश्ता : मिथुन
डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर डीआईडी में ग्रेंड मास्टर के रूप में नजर आएँगे। उनके द्वारा बोली जाने वाली लाइन ‘क्या बात, क्या बात, क्या बात’ बेहद लोकप्रिय है और सारे प्रतियो‍गी अपनी परफॉर्मेंस के बाद मिथुन दा की यह लाइन सुनना चाहते हैं। इस शो के बारे में मिथुन कहते हैं ‘यह शो मेरे बच्चे की तरह है। इस शो, इसकी टीम तथा मेरे बीच एक विशेष रिश्ता है। इस सीजन में चुनौतियाँ और कठिन हो जाएँगी। चूँकि जोड़ी के रूप में प्रतियोगी हिस्सा लेंगे इसलिए जजेस को दोनों पर निगाह रखना होगी। मेरे लिए तो शो के शुरू होने का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।‘

कार्यक्रम को होस्ट करेंगे जय भानुशाली और उनके साथ एक महिला एंकर भी होगी। 31 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार यह शो जी टीवी पर रात 9.30 पर देखा जा सकेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi