बिग बॉस शो में कमाल के पास फोन था!

Webdunia
’बिग बॉस 3’ के जरिये लोकप्रिय होने वाले कमाल खान ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया है कि बिग बॉस के दौरान उनके पास सेलफोन था, जिसके जरिये वे बाहरी दुनिया से जुड़े हुए थे। गौरतलब है कि इस शो में किसी भी तरह से बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं किया जा सकता है।

केआरके का कहना है कि उनके पास एक छोटा-सा फोन था, जिससे वे अपने परिवार से संपर्क में थे। उनके बारे में अन्य प्रतियोगी क्या सोचते हैं ये भी उन्हें पता चल जाता था।

फोन को चार्ज करना संभव नहीं था, इसलिए वे दस बैटरियाँ भी अपने साथ ले गए थे। उनके पास फोन है, ये किसी को भी पता नहीं चला। यहाँ तक की चैनल वालों को भी इसकी जानकारी नहीं थी।

विवाद खड़े करने में कमाल खान माहिर हैं। वे सच बोल रहे हैं या झूठ, ये तो वही जाने, लेकिन उनके इस बयान ने ‘बिग बॉस शो’ पर सवालिया निशान जरूर लगा दिए हैं।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म