Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कान्हा-किसली में साप्ताहिक अवकाश घोषित

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश शासन
FILE

मध्यप्रदेश शासन ने कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला के चारों जोन- कान्हा, किसली, सरही और मुक्की में प्रत्येक बुधवार को पर्यटन प्रतिबंधित करने का निर्णय किया है।

यह निर्णय वन्य-प्राणी आवास स्थल पर पर्यटन वाहनों से पड़ रहे विपरीत प्रभाव को कम करने के लिए किया गया है। इसका लाभ यहां काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को भी मिलेगा।

अब तक इन अधिकारियों, कर्मचारियों को सप्ताह में केवल एक दिन बुधवार को आधे दिन का ही अवकाश मिलता था। अब उन्हें हर सप्ताह बुधवार को पूरे दिन का अवकाश मिलेगा। यह निर्देश 16 अक्टूबर 2012 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi