Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 (22:57 IST)
Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 (23:03 IST)
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्तवर्ष 2026-27 के लिए पेश आम बजट में ईरान के चाबहार बंदरगाह परियोजना के लिए धनराशि आवंटित नहीं की गई है और बांग्लादेश के साथ तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के मद्देनजर उसके विकास के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में चालू वित्तवर्ष के मुकाबले आधी कर 60 करोड़ रुपए कर दी है। केंद्रीय बजट में भूटान को विकास सहायता के रूप में सबसे अधिक 2,288 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जबकि नेपाल के लिए 800 करोड़ रुपए और मालदीव और मॉरीशस के लिए 550-550 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।
बांग्लादेश को सहायता आधी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में बांग्लादेश को दी जाने वाली सहायता राशि में भारी कटौती की है। पिछले साल के बजट अनुमानों में जहां बांग्लादेश को 120 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, 2026-27 के लिए यह रकम घटाकर 60 करोड़ रुपये कर दी गई है। यह कटौती ऐसे समय में हुई है जब अगस्त 2024 में शेख हसीना के देश छोड़कर जाने के बाद अंतरिम प्रमुख मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में कुछ तनाव देखा गया है। Edited by : Sudhir Sharma