Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लफ्जों की बरसात....

- अजीज अंसारी

हमें फॉलो करें लफ्जों की बरसात....
FILE

रात गए लफ्जों1 की बरसात हुई
एक मुरस्सा2 नज्म हमारी जात हुई

आंधी आई रस्ते में बरसात हुई
अपनी मंजिल जैसे अपने साथ हुई

छत के ऊपर सावन में भी धूप रही
छत के नीचे आंखों से बरसात हुई

कैसा दौर है झूठों का राज यहां
सच्चाई की सारे जग में मात हुई

मैं मुफ्लिस3 हूं आप रईसेशहर4 सही
ये दुनिया तो दुनिया-ए-दरजात5 हुई

अपने घर अब तुम भी वापस आओ 'अजीज'
'सन्नाटों ने शोर मचाया रात हुई।'

1. शब्दों 2. बहुत अच्छी 3. निर्धन 4. नगर का राजा 5. भेदभाव

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi