Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, दिल्ली में 195.5 रुपए महंगा, कोलकाता में कितने बढ़े दाम?

Advertiesment
lpg cylinder price hike
Commercial Gas Cylinder : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच तेल कंपनियों ने आज से 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा कर दिया। दिल्ली में आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर 195.5 रुपए महंगा हो गया। वहीं कोलकाता में इसके दाम 218 रुपए बढ़ गए। हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) की कीमतों में फिलहाल किसी बदलाव की खबर नहीं है। ALSO READ: Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी
 
दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2,078.50 रुपए हो गई है। चेन्नई में व्यावसायिक रसोई गैस के दाम 203 रुपए बढ़कर 2246.5 रुपए हो गए। कोलकाता में सिलेंडर 218 रुपए महंगा हुआ है। यहां इसके दाम 2208 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए। मुंबई में यह सिलेंडर अब से 2031 रुपए में मिलेगा।
 
अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर बढ़ते क्रूड के दामों को देखते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस के दाम 60 रुपए बढ़ाए गए थे। कमर्शियल सिलेंडर भी 115 रुपए महंगा हुआ था। ALSO READ: FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका
 

क्यों बढ़े दाम

अमेरिका ईरान युद्ध के चलते 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से तेल सप्लाय बुरी तरह प्रभावित हुई है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। भारत भी अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है। ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाले सबसे बड़े देश कतर ने अपने LNG प्लांट का प्रोडक्शन रोक दिया है। भारत अपनी जरूरत की 40% LNG कतर से ही आयात करता है।
 

क्या होगा फैसले का असर

कमर्शियल गैस के महंगे होने से रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की लागत बढ़ जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बाहर खाना और अन्य खाद्य वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। ALSO READ: 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी सैलरी और काम के घंटे! जानें नए लेबर कोड से क्या मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस के दाम तय करती है। युद्ध की वजह से इस बार भी दाम बढ़ाए जाने की आशंका थी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IIT बॉम्बे ने ढूंढा LPG का सस्ता विकल्प, अब सूखे पत्तों से जलेगा रसोई का चूल्हा