rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी में कोहरे का कहर, दिल्ली आगरा एक्सप्रेस वे पर 10 गाड़ियों में टक्कर, 4 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें fire in bus

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लखनऊ , मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (08:44 IST)
Uttar Pradesh Accident news : उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली आगरा एक्सप्रेस वे पर कोहरे की वजह से 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दिल्ली आगरा एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के कारण 7 बस और 3 छोटी गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस वजह से वाहनों में आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की इस दुर्घटना में मौत हुई है। 25 लोग घायल है।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा ज़िले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का कहर दिखाई दे रहा है। इस वजह से कई शहरों में विजिबिलिटी घटकर 50 से 100 मीटर रह गई। इस वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई। विमानों और रेल गाड़ियों पर भी कोहरे का असर पड़ा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप का दावा, 10 माह में 52 गुना बढ़ा अमेरिकी स्टॉक मार्केट