Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

Advertiesment
Ahsan Kapuri encounter
सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े आमने-सामने की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी ढेर हो गया, जबकि मारे गये बदमाश का एक साथी मौके से जंगल की तरफ भाग निकला। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। यह मुठभेड़ चिलकाना और सरसावा क्षेत्र के बीच गांव डूमवाला के पास हुई। घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि थाना प्रभारी की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई।
 
मिली जानकारी के मुताबिक चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ हरड़ाखेड़ा इलाके में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए, जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक को मोड़ते हुए रफ्तार बढ़ा दी और सरसावा की दिशा में भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायर खोल दें, जिसमें सरकारी गाड़ी का शीशा टूट गया।
पुलिस वायरलेस पर सूचना फ्लैश होते ही सरसावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, इसी बीच भागते हुए बदमाश इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित एक बाग में घुसकर पेड़ो की ओट में छुप गये और वहीं से पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इसी दौरान सहारनपुर एसएसपी अभिनंदन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ पाकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की कई राउंड फायरिंग हुई है।
 
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल एक लाख का इनामी अहसान कपूरी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस दौरान बदमाशों से मुठभेड़ में सरसावा एसओ प्रवेश शर्मा और सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल सोनू शर्मा के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए, दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, गनीमत रही की बदमाशों की गोलियां चिलकाना थाना प्रभारी की जैकेट में धंस गई और उनकी जान बच गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
webdunia
सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह ने मीडिया को बताया कि मारा गया बदमाश अहसान लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अहसान बदमाशों की टेनटाप सूची में शामिल है, उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 31 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 13 मामले लूट के दर्ज थे। इसके अलावा वह बेहट थाना क्षेत्र में हुई एक डकैती के मामले में भी वह वांछित चल रहा था। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिलाओं से छेड़छाड़ की तो यमराज करेंगे इंतजार, CM योगी की दो टूक