Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM योगी ने जारी किया श्रीराम कथा का भव्य पोस्टर, 1 जून से लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

Advertiesment
CM Yogi Adityanath
सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आगामी 1 से 9 जून तक आयोजित होने जा रही जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा के संबंध में विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित कथा मंच के पोस्टर का विमोचन किया तथा आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।  
 
विधायक डा. नीरज बोरा ने बताया कि कथा प्रतिदिन सायं 5 से 8 बजे तक आयोजित होगी। कथा स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण जारी है तथा बंगाल के कारीगरों द्वारा व्यास पीठ के पीछे श्रीराम मंदिर की भव्य अनुकृति तैयार की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान आयोजन समिति के राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार की डिजिटल क्रांति: 98.76% आंगनबाड़ी लाभार्थियों का सत्यापित पंजीकरण, पोषण योजनाओं में बढ़ी पारदर्शिता