Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी के किसानों के लिए राहत, अब इस टोल-फ्री नंबर पर दें फसल के नुकसान की जानकारी

Advertiesment
Government Launches Toll-Free Number for UP Farmers
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल की क्षति की सूचना देने के लिए विभिन्न माध्यम उपलब्ध
- बीमा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों व बीमा प्रतिनिधि से करें संपर्क
- व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी साझा की जा सकती है सूचना
- किसान टोल-फ्री नंबर 14447 पर दें फसल के नुकसान की जानकारी दे सकते हैं
Uttar Pradesh News : किसान टोल-फ्री नंबर (KRPH) 14447 पर फसल नुकसान की तत्काल सूचना दे सकते हैं। प्रदेश में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना देने तथा योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं।

अब किसान फसल नुकसान की तत्काल सूचना देने या जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री नंबर (KRPH) 14447 का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, 'क्राप-इन्श्योरेन्स ऐप' (Crop-Insurance-App) और व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी सूचना साझा की जा सकती है। कृषक योजनाओं से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए फसल बीमा पोर्टल https://pmfby.gov.in पर भी लॉग-इन कर सकते हैं।

इन सभी डिजिटल माध्यमों के अतिरिक्त यदि किसानों को फसल बीमा से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे त्वरित समाधान के लिए अपने जनपद के उप कृषि निदेशक या जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
ALSO READ: आंखें बंद करिए, आपके लिए गिफ्ट लाई हूं... CM योगी भी हंसे बिना नहीं रह सके
साथ ही, संबंधित जनपद में कार्यरत बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से भी सीधे संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। योगी सरकार का उद्देश्य इन माध्यमों के जरिए किसानों को आपदा की स्थिति में समयबद्ध तरीके से राहत पहुँचाना और बीमा प्रक्रियाओं को अधिक सुलभ बनाना है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 31 डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर