Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 (17:56 IST)
Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 (18:02 IST)
Kanpur Highway Reel: सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' और 'फॉलोअर्स' की भूख युवाओं को किस हद तक ले जा सकती है, इसका ताजा उदाहरण कानपुर के एक व्यस्त हाईवे पर देखने को मिला। यहां दो युवतियों ने चलती सड़क पर अपनी कार रोककर 'नागिन डांस' किया और रील बनाई। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कानपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शेयर किया वीडियो
उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले का वीडियो अपने आधिकारिक (X) हैंडल पर साझा करते हुए संदेश दिया है कि सड़क इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने वीडियो के माध्यम से संदेश भी दिया है। जैसे- नागिन का खेल, कानून का जेल, जब नागिन हाईवे पर उतरे, ... तो सपेरा आ ही जाता है।, नागिन बनी एफआईआर मिली, हाईवे पर डांस, थाने में चांस, सड़क सुरक्षा के दुश्मन न बनें....
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वाइरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कानपुर के एक मुख्य हाईवे पर दो युवतियां अपनी कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी कर देती हैं। इसके बाद वे तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर डांस करना शुरू करती हैं। इस हाइवे पर भारी वाहनों और छोटी गाड़ियों का आना जाना लगाता बना रहता है। युवतियों की यह हरकत न सिर्फ उनके लिए बल्कि दूसरे के लिए भी हादसे का कारण बन सकती थी। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और लड़कियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि उनके वाहन का चालन भी काटा गया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala