Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिना गारंटी लोन लेकर लखनऊ की खुशी ने शुरू किया ब्यूटी बिजनेस, अब हर महीने कमा रहीं लाखों रुपए

‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से बदली तकदीर, ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त ऋण से युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार का अवसर लखनऊ

Advertiesment
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान
lucknow khushi gupta glam house: लखनऊ की खुशी गुप्ता ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' का लाभ उठाकर साबित कर दिया है कि अगर हौसला हो तो स्वरोजगार का सपना हकीकत बन सकता है। बिना किसी गारंटी और ब्याज के मिले 4.5 लाख रुपए के ऋण से उन्होंने 'ग्लैम हाउस' की शुरुआत की और आज न सिर्फ आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। कोई भी युवा राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकता है। 

खुशी बनीं महिला उद्यमिता की नई पहचान

'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के माध्यम से योगी सरकार ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त ऋण प्रदान कर युवाओं के स्वरोजगार के सपनों को नए पंख देने का काम कर रही है।  खुशी गुप्ता ने बताया कि वे लखनऊ में बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं हैं। उनकी मेकअप और ब्यूटी पार्लर में रुचि है। इसके लिए उन्होंने प्रोफेशनल कोर्स भी किया। उनको 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' योजना के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने बैंक जाकर योजना की जानकारी ली और एक हफ्ते का उद्यमिता प्रशिक्षण भी लिया।

इस योजना के तहत उनको 4.5 लाख रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। यह पूरी तरह ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त था। मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत मिली वित्तीय सहायता से उन्होंने से सैलून का इंटीरियर और वेंडर्स का भुगतान किया। लखनऊ के खुर्रम नगर इलाके में 2025 में ‘ग्लैम हाउस’ के नाम से यूनिसेक्स सैलून, स्टूडियो और एकेडमी की शुरुआत की। खुशी आज न सिर्फ हर महीने लाखों रुपए कमा रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रहीं हैं।  

ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त ऋण से प्रदेश के युवा बन रहे उद्यमी 

योगी सरकार 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत प्रदेश के 21 से 40 वर्ष तक के युवाओं को व्यापार जगत में मुख्यधारा से जोड़ रही है। योजना के तहत ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाती है। आज खुशी जैसी प्रदेश की हजारों महिलाएं सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की जीडीपी में अपना योगदान दे रहीं हैं। खुशी की कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन में इस्तेमाल हो रहे 'जीएफआरपी' के सरिए