Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Advertiesment
meerut encounter
मेरठ में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। शनिवार सुबह भोर की पहली किरण के साथ थाना लोहियानगर, स्वाट टीम और थाना परतापुर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश जुनैद और साहिल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
मेरठ एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने मीडिया को बताया कि पुलिस टीम कज द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान जुनैद और उसके साथी हैरिस के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरा बदमाश सुहैल मौके से फरार हो गया।
 
घटना की सूचना तत्काल वायरलेस पर फ्लैश की गई, जिसके बाद पूरे इलाके में नाकेबंदी कर कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया। थाना परतापुर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए फरार आरोपी सुहैल को भी गिरफ्तार कर लिया।
 
मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी मोहित भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं गोली लगने से घायल जुनैद और हैरिस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
 
पुलिस जांच में सामने आया है कि जुनैद और सुहैल ने 12 मई को स्टार हेरिटेज बैंक्विट हॉल में शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए थे। तभी से पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नही जायेगा, आने वाले दिनों में भी अपराधियों की धरपकड़ का अभियान जारी रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी