Fine on scooty : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने अनमोल सिंह नामक एक स्कूटी चालक का 20 लाख 74 हजार रुपए का चालान काट दिया। चालान नहीं भरने पर पुलिस ने स्कूटी भी जब्त कर ली। इसके बाद चालान की रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और एसपी ने गलती स्वीकारते हुए चालान की राशी घटाकर 4 हजार रुपए कर दी।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गांधी कॉलोनी चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्कूटी (UP12 CA 9880) का 20 लाख 74 हजार रुपए का चालान काट दिया। स्कूटी चालक के पास आवश्यक कागजात, हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं थे।
जैसे ही सोशल मीडिया पर मामला गरमाते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की माने इस स्कूटी पर कार्रवाई करते हुए 207 एमवी एक्ट की धारा लगती है। लेकिन जिस सब इंस्पेक्टर द्वारा यह चालान किया गया है वह 207 एमवी भरना भरना भूल गए।
एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे ने इस घटना को तकनीकी खराबी बताते हुए गलती स्वीकार की। इसके बाद 20 लाख 74 हजार रुपए के चालान को घटाकर मात्र 4,000 रुपए कर दिया गया।
CO नई मण्डी राजू कुमार ने भी कहा कि थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक स्कूटी सवार का चालान किया गया परन्तु चालान में अंकित धनराशि त्रुटिवश दर्ज हो गई थी, जिसे तत्काल ही एम.वी. एक्ट की धाराओं के अनुरूप संशोधित कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और तकनीकी गलती से लाखों के चालान पर चिंता व्यक्त की है।
edited by : Nrapendra Gupta