Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Prayagraj Accident: CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजे का ऐलान

Advertiesment
Prayagraj accident
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रयागराज के फाफामऊ में हुए कोल्ड स्टोरेज हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत उपलब्ध कराने और घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया।
ALSO READ: Iran-US War: डोनाल्ड ट्रंप क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। 
सीएम ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों को तेजी से पूरा करे, घायलों के इलाज में किसी प्रकार को कोताही न हो और सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP News: 31 जिलों की महिलाओं ने किया 5000 करोड़ का दूध कारोबार, योगी सरकार में 10 लाख लीटर रोजाना संग्रहण का रिकॉर्ड