Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP में नए शहरों के विकास को मिलेगी रफ्तार, पहले चरण के लिए 425 करोड़ रुपए मंजूर

Advertiesment
Rs 425 crore approved for Chief Minister Urban Extension Scheme
- मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत भूमि अर्जन और बुनियादी विकास कार्यों को मिलेगा बढ़ावा
- इस योजना का उद्देश्य नए शहरों का सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास करना
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के लिए कुल 3000 करोड़ का प्रावधान
Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 8 शहरों के विकास के लिए 425 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस योजना का उद्देश्य तेजी से बढ़ रही शहरी आबादी को ध्यान में रखते हुए नए शहरों का सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास करना तथा लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
 
कैबिनेट के निर्णय के अनुसार बरेली, वाराणसी, उरई, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, गाजीपुर और मऊ में नए शहरों के समग्र विकास के लिए सीड कैपिटल के रूप में यह धनराशि जारी की जाएगी। योजना के तहत भूमि अर्जन में आने वाले खर्च का अधिकतम 50 प्रतिशत तक राज्य सरकार सीड कैपिटल के रूप में उपलब्ध कराती है, जिसे अधिकतम 20 वर्ष की अवधि के लिए दिया जाता है।
ALSO READ: CM योगी को सौंपा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लाइसेंस, जल्द शुरू होंगी फ्लाइट्स, पहले चरण में होंगे 1.2 करोड़ यात्री
वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के लिए कुल 3000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें से पहले चरण में 425 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात के पासपोर्ट कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya