rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अटल जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एकल काव्य पाठ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chief Minister Yogi Adityanath

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लखनऊ , बुधवार, 24 दिसंबर 2025 (21:03 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ में आयोजित एकल काव्य पाठ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी एक कवि, एक लेखक, एक पत्रकार, एक राजनेता भी थे और एक अभिभावक के रूप में उनका मार्गदर्शन देश ने प्राप्त किया। दुनिया भी उनका उसी रूप में सम्मान करती थी। 
 
उनकी कविताएं हर एक उस नागरिक को जिसके सामने कठिनाई, चुनौती, संकट होता है, उसके लिए प्रासंगिक व प्रेरणा होती है। हार नही मानूंगा, रार नही ठानूंगा, काल के कपाल पर, लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं। कवि कुमार विश्वास ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री गुरुवार को लखनऊ पधार रहे हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के 65-65 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमाओं के साथ डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से पूरे विचार दर्शन को वहां देखने को मिलेगा, जो भी जाएगा अभिभूत होकर आएगा।
 
विपक्ष पर करारा प्रहार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय मुद्​दे पर बोलते हुए विपक्ष को जमकर घेरा। मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश में हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बांग्लादेश में एक दलित हिंदू युवक की हत्या हुई है लेकिन विपक्ष चुप्पी साधे हुए है जबकि गाजा जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालने वाले दल, बांग्लादेश या पाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों पर अत्याचार पर मौन धारण कर लेते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम बताया और कहा कि किसी निर्दोष हिंदू या दलित पर अत्याचार स्वीकार्य नहीं हो सकता।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में तत्कालीन सरकारें विकास के नाम पर अराजकता फैलती रही : CM योगी