Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अखिलेश यादव ने क्यों कहा, मुंह ढंक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lucknow

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लखनऊ , गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 (12:05 IST)
UP Air Pollution : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 दिसंबर को कोहरे की वजह से साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच टी-20 मैच रद्द हो गया। सपा नेता अखिलेश यादव ने इस पर यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मैच कोहरे की वजह से नहीं बल्कि स्मॉग की वजह से रद्द हुआ है। उन्होंने कहा कि मुंह ढंक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं।
 
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है। इसीलिए लखनऊ में आयोजित होनेवाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा है। दरअसल इसकी वजह कोहरा या फ़ॉग नहीं, स्मॉग है। 
 
उन्होंने कहा कि हमने जो पार्क लखनऊ की शुद्ध हवा के लिए बनवाए थे, भाजपा सरकार वहां भी इंवेटबाजी करवाकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है। भाजपाई न इंसान के सगे हैं, न पर्यावरण के। मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं।
अखिलेश ने पोस्ट के साथ ही 2 फोटो भी शेयर किए हैं। इसमें स्टेडियम घने कोहरे की चपेट में दिखाई दे रहा है। फैंस दूसरी तरफ के स्टैंड्स को मुश्किल से देख पा रहे थे।
 
अखिलेश के इस पोस्ट पर बवाल मच गया। एक यूजर ने कहा, मैच अत्यधिक कोहरे के कारण रद्द हुआ है ना कि प्रदूषण के कारण। प्रदेश सरकार की आलोचना का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं तो कोई बात नहीं लेकिन इस चक्कर में देश की प्रतिष्ठा को अनर्गल बयान से धूमिल ना करें। AQI का पैमाना ही देख लेते!
 
एक अन्य यूजर ने कहा कि आज पता चला है कि उत्तर प्रदेश में कोहरा या धुंध को स्मॉग के नाम से भी जाना जाता है। इस ज्ञान भरी तथ्य साझा करने के लिए नेताजी को धन्यवाद।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गाजियाबाद में किराया मांगना पड़ा भारी, फ्लैट मालकिन की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाया