Publish Date: Sat, 23 May 2026 (14:05 IST)
Updated Date: Sat, 23 May 2026 (14:23 IST)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अजय राय लोगों की ओर हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की।
क्या बोले अजय राय?
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मैं महोबा गया था। एक दलित बच्ची के साथ 16 दिनों तक रेप किया गया है। उसको नशे के इंजेक्शन लगाए गए। उसके गुप्तांगों को अपराधियों ने सिगरेट से जलाया। आज उसकी बात मैंने उठाई तो भाजपा को नागवार गुजरा। AI वीडियो के माध्यम से मुझपर मुकदमा लगाया जा रहा है, मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं सरकार से कहना चाहूंगा एक नहीं 100 मुकदमे लगा दो लेकिन उस दलित बच्ची को न्याय दीजिए। मैं जेल जाने को तैयार हूं। 100 मुकदमे झेलने के लिए तैयार हूं। भाजपा के नेता उस बच्ची के घर गए क्या?
क्या बोले अमित मालवीय?
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा था कि कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए। यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है।
गौरतलब है कि अजय राय ने 2024 लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें डेढ़ लाख से अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें