Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP Goes Global: सिंगापुर दौरे पर CM योगी, GIC के साथ दीर्घकालिक निवेश समझौता, जानिए यूपी को क्या होगा बड़ा फायदा

Advertiesment
CM Yogi Singapore visit
उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर की प्रमुख संप्रभु निवेश संस्था जीआईसी (Government of Singapore Investment Corporation) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Lim Chow Kiat और उनकी टीम के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश में जीआईसी के संभावित दीर्घकालिक निवेश पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
 
मुख्यमंत्री ने राज्य की नीतिगत स्थिरता, सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, 25 करोड़ से अधिक की विशाल उपभोक्ता आबादी तथा तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर को निवेश के प्रमुख आधार के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और सरकार निवेशकों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं निवेश-अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है।
 
बैठक में औद्योगिक कॉरिडोर के किनारे लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग अवसंरचना के विकास, अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं, डेटा सेंटर एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरते शहरी केंद्रों में वाणिज्यिक रियल एस्टेट और इंटीग्रेटेड टाउनशिप, एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र के अनुरूप फिनटेक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा भविष्य उन्मुख उद्योगों के लिए कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को “फ्यूचर-रेडी” औद्योगिक एवं आर्थिक हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क और नए औद्योगिक शहरों का तीव्र विकास हो रहा है, जो दीर्घकालिक निवेशकों के लिए स्थिर एवं लाभकारी अवसर उपलब्ध कराते हैं।
उल्लेखनीय है कि जीआईसी विश्व की अग्रणी दीर्घकालिक संप्रभु निवेश संस्थाओं में शामिल है और भारत में अवसंरचना, रियल एस्टेट, फिनटेक तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म क्षेत्रों में उसका मजबूत निवेश आधार है। ऐसे में यह बैठक उत्तर प्रदेश में वैश्विक पूंजी निवेश को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार के निवेश प्रोत्साहन प्रयासों के तहत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी यूरोप दौरे पर हैं, जहां वे संभावित निवेशकों से संवाद कर रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)