khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जर्मनी में UP की दमदार दस्तक, डिप्‍टी CM मौर्य ने वैश्विक कंपनियों से किया संवाद, रक्षा संबंधी निवेश को मिला समर्थन

Advertiesment
Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya's visit to Germany
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी मार्गदर्शन व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में जर्मनी पहुंचा प्रतिनिधिमंडल वहां के उद्यमियों से संवाद स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जर्मन-इजराइल की अग्रणी कंपनी क्वाटंम सिस्टम जीएमबीएच के साथ बैठक की।

यह कंपनी मानवरहित और ड्रोन आधारित प्रौद्योगिकी की विशेषज्ञ है। यह कंपनी भारत में पिछले एक दशक से अधिक समय से उन्नत हवाई निगरानी तथा 160 किमी तक की परिचालन क्षमता वाले मानवरहित प्लेटफॉर्म में विशेषज्ञ है। इस कंपनी की टेक्नोलॉजी जर्मनी और स्पेन की सशस्त्र सेनाओं की सेवा में भी है।
ALSO READ: मुख्यमंत्री योगी का सिंगापुर दौरा, UP को मिले 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MOU पर हुए हस्‍ताक्षर
उपमुख्यमंत्री व आईटी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था का मुख्य केंद्र है। उप मुख्यमंत्री मौर्य व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री शर्मा ने क्वांटम टेक्नोलॉजीज को राज्य में ड्रोन मैन्युफेक्चरिंग, अनुसंधान एवं विकास (R&D) केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया, जिससे यहां की प्रगतिशील नीतियां, मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और कुशल प्रतिभा-समूह का लाभ उत्तर प्रदेश को भी मिले।
ALSO READ: CM योगी ने सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री से की मुलाकात, निवेशकों को UP में निवेश का दिया न्‍योता
दोनों पक्षों ने मैन्युफेक्चरिंग, अनुसंधान-विकास, कौशल विकास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में दीर्घकालिक सहयोग पर चर्चा की जिससे भारत के एयरोस्पेस और मानवरहित प्रणालियों के पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाया जा सके।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Donald Trump : क्या भारत है डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर, India-US Trade Deal का पूरा गणित, टैरिफ रिफंड करने का दबाव