क्या पुष्पा 2 में अल्लू के साथ नजर आएंगे अजय देवगन

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब फैंस को इंतजार है पुष्पा 2 का।

social media

मेकर्स इशारा दे चुके हैं कि पुष्पा द रूल पहले पार्ट से ज्यादा भव्य नजर आएगी। एक्शन को अलग स्केल पर ले जाया जाएगा।

खबर है कि पुष्पा 2 में बड़े बॉलीवुड स्टार को भी जोड़ा जा सकता है।

फिल्म में बॉलीवुड स्टार का रोल छोटा जरूर रहेगा, लेकिन दमदार रहेगा। ये कोई बड़ा स्टार होगा। ये खान में से भी कोई एक हो सकता है।

सूत्रों का कहना है कि मेकर्स ने स्क्रिप्ट में थोड़ा बदलाव किया है और बॉलीवुड के किसी सुपरस्टार को राजी करने की कोशिश की जा रही है।

पुष्पा 2 में अजय देवगन के नाम पर भी मुहर लग सकती है। आरआरआर में भी अजय ने रोल अदा किया था।

कुछ दिनों पहले भी इस बात पर काफी खबरें आई थीं कि अर्जुन कपूर फिल्म 'पुष्पा 2' का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन बात में दम नहीं था।

अर्जुन कपूर ने भी इस बात का खंडन किया था। लेकिन एक बार फिर चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। यदि ऐसा होता है तो पुष्पा 2 देखने का आकर्षण और बढ़ जाएगा।

जान्हवी इस हीरो के साथ काम करने के लिए मरी जा रही हैं

Follow Us on :-