अनसूया सेनगुप्ता ने Cannes में रचा इतिहास

77वें कान फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की रहने वाली एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता ने इतिहास रच दिया है।

Anasuya Sengupta instagram

अनसूया कान फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

अनसूया को यह अवॉर्ड अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में फिल्म द शेमलेस में उनकी परफॉर्मेंस के लिए मिला है।

द शेमलेस का निर्देशन बुल्गारियन फिल्ममेकर कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने किया है।

फिल्म की कहानी दो सेक्स वर्कर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अनसूया एक सेक्स वर्कर की भूमिका में हैं।

अनसूया ने अपना यह अवॉर्ड समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर जिंदगी जीने वाले समुदायों की बहादुरी को समर्पित किया है।

अनसूया सेनगुप्‍ता ने मुंबई में एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

अनसूया नेटफ्लिक्स के शो 'मसाबा मसाबा' का सेट भी डिजाइन कर चुकी हैं।

उर्वशी ढोलकिया हुईं मुंबई की गर्मी से परेशान

Follow Us on :-