मार्च में रिलीज होने वाली फिल्में

बात करते हैं मार्च में रिलीज होने वाली फिल्मों की। अजय देवगन की भोला है मार्च में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी मूवी।

रणबीर फिर दोहराएंगे सफलता

रणबीर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से भी बॉलीवुड को है बहुत उम्मीद।

3 मार्च : गुलमोहर (डिज्नी प्लस हॉटस्टार), इनकार, गज़नवी

3 मार्च को मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर अभिनीत मूवी डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हो रही हैं। सिनेमाघरों में इनकार और गज़नवी को रिलीज करने का ऐलान हुआ है।

8 मार्च : तू झूठी मैं मक्कार

'तू झूठी मैं मक्कार' होली पर रिलीज होगी। ट्रेलर और गानों को यंगस्टर्स ने पसंद किया है। 10 मार्च को 65 नामक फिल्म को रिलीज होगी।

मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे

17 मार्च वाले शुक्रवार को 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं। रानी मुकर्जी को लीड रोल में लेकर बनाई गई मूवी 'मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' का ट्रेलर पसंद किया गया है।

ज्विगाटो, शुभ निकाह, अंडरवर्ल्ड का कब्जा (डब), शज़म फ्यूरी ऑफ द गॉड्स (डब)

ज्विगाटो में कपिल शर्मा हैं। शुभ निकाह, अंडरवर्ल्ड का कब्जा (डब) और शज़म फ्यूरी ऑफ द गॉड्स (डब) भी 17 मार्च को रिलीज होंगी।

24 मार्च : बैड बॉय

राजकुमार संतोषी ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाषि चक्रवर्ती को लेकर 'बैड बॉय बनाई है।

30 मार्च : भोला, दसरा (डब)

मार्च महीने की सबसे बड़ी फिल्म 'भोला' मार्च के अंतिम शुक्रवार को रिलीज होगी। इसे अजय देवगन ने निर्देशित किया है। इसके साथ ही दसरा (डब) मूवी भी रिलीज होगी।

रश्मिका मंदाना ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में, ट्रोलर ने पूछा ये भी क्यूं पहना

Follow Us on :-