रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो गई है। पेश है फिल्म के 6 प्लस और 6 माइनस पांइट्स।

प्लस पाइंट 1

ब्रह्मास्त्र का वीएएफएक्स जबरदस्त है। पहली बार भारत में इस तरह की फिल्म बनी।

प्लस पाइंट 2

दो हिट गीत 'केसरिया' और 'देवा देवा' बिग स्क्रीन पर देखने लायक हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है।

प्लस पाइंट 3

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री लाजवाब है। दोनों ने एक्टिंग भी कमाल है।

प्लस पाइंट 4

खलनायिका के रोल में मौनी रॉय ने गजब ढा दिया। जब भी वे स्क्रीन पर आती हैं, छा जाती हैं।

प्लस पाइंट 5

टेक्नीकल टीम का काम वर्ल्ड क्लास है। सिनेमाटोग्राफी आंखों को सुकून देती है।

प्लस पाइंट 6

फिल्म का पहला हाफ उम्दा है और इंटरवल पाइंट भी जोरदार है।

माइनस पाइंट: 1

फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित है और ऐसी फिल्में दर्शक देख चुके हैं।

माइनस पाइंट: 2

रणबीर और आलिया की लव स्टोरी में इमोशन्स नहीं हैं।

माइनस पाइंट: 3

ब्रह्मास्त्र की स्क्रिप्ट में कुछ खामियां हैं और कुछ प्रश्नों के जवाब नहीं मिलते।

माइनस पाइंट: 4

अमिताभ बच्चन के आश्रम वाला सीक्वेंस उबाऊ है।

माइनस पाइंट: 5

5) नागार्जुन और डिम्पल कपाड़िया जैसे कलाकारों को ज्यादा करने को नहीं मिला।

माइनस पाइंट: 6

राइटिंग डिपार्टमेंट ने मेहनत थोड़ी कम की।

अक्षय कुमार ने स्टूडेंट के कहने पर की थी पहली बार मॉडलिंग

Follow Us on :-