आमिर खान की बेटी आयरा अपने बॉयफ्रेंड नूपुर‍ शिखरे संग शादी रचाने जा रही हैं।

आयरा और नूपुर 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे।

कोर्ट मैरिज के बाद बांद्रा के ताज लैंड्स होटल में दोनों की वेडिंग होगी।

इस वेडिंग में दोनों के परिवार वाले और चंद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

आयरा और नूपुर ने अपनी शादी को लेकर कुछ रूल्स भी बनाए हैं।

कपल ने अपनी शादी पर नो गिफ्ट पॉलिसी रखी है। यानी कोई भी गिफ्ट ना लाएं।

अगर फिर भी कोई कुछ देना चाहता है तो वो उनके एनजीओ को दान कर सकता है।

आयरा एक गैर-लाभकारी संगठन, अगात्सू चलती हैं।

आयरा और नूपुर शादी के बाद उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग भी करने वाले हैं, जिसमें कई सेलेब्स शामिल होंगे।

क्या खुशी कपूर कर रहीं वेदांग रैना को डेट?

Follow Us on :-