यश का वास्तविक नाम है नवीन कुमार गौड़ा।
यश के पिता अरुण कुमार जे. बस ड्राइवर थे और केएसआरटीसी ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस चलाते थे।
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए स्कूल की छुट्टी के दौरान यश डिलीवरी बॉय का काम करते थे।
पैसों की तंगी के कारण यश ने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी और परिवार की आर्थिक मदद के लिए वे बंगलुरु चले गए।
यश के पास रूकने की जगह नहीं थी, इसलिए यश रात में बस स्टॉप पर सोते थे।
यश ने एक ड्रामा कंपनी जॉइन की जहां उनका नाम नवीन से बदल कर यश कर दिया गया। नाम बदलते ही उनकी किस्मत चमक गई।
एक बड़ी पार्टी में यश नोटिस किए गए और उन्हें टीवी सीरियल के ऑफर मिले।
राधिका पंडित के साथ उन्होंने कुछ टीवी सीरियल किए। दोनों की जोड़ी पसंद की गई इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
धीरे-धीरे यश लोकप्रिय हो गए उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा ही सपना देखा था कि सभी उन्हें पहचाने और नोटिस करे।
दिशा की कातिलाना अदाएं