सलमान खान की फिल्म यदि ईद पर रिलीज की जाए तो फिल्म का सफल होना निश्चित होता है। पिछले कुछ वर्षों से ये फॉर्मूला जबरदस्त काम कर रहा है। सलमान की कमजोर फिल्मों ने भी ईद के मुबारक मौके पर रिलीज होकर सफलता हासिल की है।
social mediaलगातार असफल हो रही फिल्मों के बीच सलमान की फिल्म वांटेड को ईद पर रिलीज किया गया। सलमान की यह फिल्म बेहद पसंद की गई। यही से सलमान को समझ आया कि ईद पर फिल्म रिलीज करनी चाहिए।
social mediaदबंग ईद पर प्रदर्शित हुई और फिल्म ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की। इस फिल्म ने सलमान को सुपरस्टार की श्रेणी में ला खड़ा किया। अब सलमान को अपने फॉर्मूले पर पक्का यकीन हो गया।
social mediaलगातार तीसरे वर्ष सलमान ईद पर अपनी फिल्म लेकर आए। 'बॉडीगार्ड' को ताबड़तोड़ बना कर ईद पर प्रदर्शित किया गया। फिल्म खास नहीं थी, बावजूद इसके यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
social mediaईद पर सलमान का एकाधिकार हो गया। लगातार चौथे वर्ष वे ईद पर अपनी फिल्म लेकर आए। दर्शक भी सलमान की फिल्मों का ईद पर इंतजार करने लगे। फिल्म के रूप में सलमान ईदी देते और दर्शक फिल्म पर अपना प्यार लुटाते।
social media2013 की ईद सलमान मिस कर गए। कोई फिल्म तैयार ही नहीं हुई। 2014 में सलमान 'किक' के जरिये ईद पर आए और छा गए। 230 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन इस फिल्म ने किए।
social media2015 में सलमान 'बजरंगी भाईजान' के रूप में ईद पर आए और कमाल कर दिया। ऐतिहासिक सफलता उनकी फिल्म ने हासिल की। इसे सलमान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म में से एक माना गया।
social media2016 में ईद पर सलमान की 'सुल्तान' रिलीज हुई। सलमान ने पहलवान की भूमिका 'सुल्तान' में अदा की। इस फिल्म ने 301 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सलमान एक बार फिर छा गए।
social mediaलगातार 6 ईद पर ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सलमान की 2017 में प्रदर्शित फिल्म ट्यूबलाइट असफल रही। इस फिल्म ने मात्र 121.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। फैंस को भी यह फिल्म पसंद नहीं आई।
social media2018 की ईद पर सलमान खान की 'रेस 3' रिलीज हुई और 169 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। फिल्म ने सलमान के फैंस को भी निराश किया। हालांकि फिल्म के निर्माता ने फिल्म से कमाई की।
social media2019 की ईद पर भारत रिलीज हुई। सलमान खान की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों के मुकाबले कलेक्शन के मामले में जरूर कमजोर रही, लेकिन फिल्म से सभी ने थोड़ी कमाई की।
social mediaकोविड के बाद सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म लेकर ईद पर आ रहे हैं। इसमें कई कलाकार हैं और यह फैमिली ड्रामा प्लस एक्शन मूवी है जो सलमान के फैंस की पसंद के मुताबिक डिजाइन की गई है।
social media