एक्टिंग के लिए मौनी रॉय ने छोड़ दी थी पढ़ाई

मौनी रॉय टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। मौनी का जन्म 1985 में कूच बिहार में हुआ था।

mouni roy instagram

मौनी बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। लेकिन उनके पिता उन्हें भारतीय सिविल सेवा का हिस्सा बनाना चाहते थे।

मौनी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय से पूरी की।

मौनी ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई लिए जामिया मिलिया इस्लामिया में दाखिला लिया था।

एक्टिंग में रूचि होने के कारण मौनी अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर मुंबई आ गईं।

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी।

मौनी ने टीवी करियर की शुरुआत साल 2007 में क्योंकि सास भी कभी बहु थी से की थी।

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में पंजाबी फिल्म हीरो हिटलर इन लव से की थी।

2018 में मौनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

मौनी आज बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं।

जान्हवी की सादगी और मासूमियत ने दिलाई श्रीदेवी की याद

Follow Us on :-