प्रियंका चोपड़ा ने बेचा मुंबई वाला घर

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास संग शादी के बाद लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो चुकी हैं।

parineeti chopra instagram

खबरों के मुताबिक, प्रियंका ने मुंबई के अंधेरी में अपने दो अपार्टमेंट डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेच दिए हैं।

बताया जा रहा है कि इन दो अपार्टमेंट को प्रियंका ने 6 करोड़ रुपए में बेचा है।

प्रियंका का ये घर लोखंडवाला में करण अपार्टमेंट टावर की 9वीं मंजिल पर स्थित हैं।

पहला पेंटहाउस 860 वर्गफुट का है, जिसकी बिक्री 2.25 करोड़ रुपए में की गई।

दूसरा पेंटहाउस 1432 वर्ग फुट में मौजूद है, जिसे 3.75 करोड़ रुपए में बेचा गया है।

प्रियंका की मां की मदद से लेन-देन 23 और 25 अक्टूबर को हुआ, जिसमें स्टांप शुल्क 36 लाख रुपये देकर अभिषेक चौबे ने घर अपने नाम किया।

इससे पहले प्रियंका ने लोखंडवाला में एक प्रॉपर्टी को 7 करोड़ में एक डॉक्टर को बेच दिया था।

जालीदार ड्रेस में शनाया ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

Follow Us on :-