कॉलेज टाइम में म्यूजिक वीडियो में काम करने लगी थीं शेफाली जरीवाला, कांटा लगा से मिला फेम

शेफाली जरीवाला के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को सदमें में डाल दिया है। शेफाली ने महज 42 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

social media

शेफाली का जन्म गुजरात में 1982 में हुआ था। शेफाली ने वर्ष 2005 में सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री हासिल की।

अपने इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान उन्हें संगीत एल्बम में काम करने का अवसर मिला। शेफाली शुरुआत से ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनना चाहती थीं।

मुंबई आकर शेफाली ने कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम भी किया। उन्होंने 2002 में रिलीज हुए रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की थी।

इस गाने ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का खिताब दिलाया। शेफाली के बोल्ड लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

गाने की सफलता के बाद शेफाली ने कई अन्य म्यूजिक वीडियोज, रियलिटी शोज, और फिल्मों में भी काम किया।

शेफाली ने 2004 में फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी छोटी लेकिन अहम भूमिका निभाई थी। इसी साल उन्होंने मीत ब्रदर्स वाले संगीत निर्देशक हरमीत सिंह से शादी की।

शेफाली और हरमीत का रिश्ता ज्यादा वक्त नहीं चला और 2009 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने पराग त्यागी से शादी की।

शेफाली ने ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’ में अपने पति, अभिनेता पराग त्यागी के साथ हिस्सा लिया। 2019 में शेफाली ‘बिग बॉस 13’ में बतौर प्रतिभागी नजर आई थीं।

ट्रांसपेरेंट साड़ी में जाह्नवी कपूर का सुपर बोल्ड अंदाज

Follow Us on :-