बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की 2022 की टॉप 10 चर्चित शादियां

वैसे तो कई फिल्म सेलिब्रिटीज़ ने 2022 में शादी की, लेकिन पेश है 10 ऐसी शादियां जिनकी खूब चर्चा हुई।

मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में सूरज नाम्बियार से विवाह किया।

करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को वरुण बंगेरा से मुंबई में की शादी।

फरहान अख्तर ने 19 फरवरी 2022 को शिबानी दांडेकर के साथ खंडाला में विवाह किया।

2022 की सबसे चर्चित शादी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रही। 14 अप्रैल 2022 को दोनों एक-दूजे के हुए।

हंसल मेहता ने 25 मई 2022 को 17 साल से अपनी पार्टनर सफीना हुसैन के साथ सैन फ्रांस्सिको-कैलिफोर्निया में शादी की।

नयनतारा ने 9 जून 2022 को फिल्ममेकर विग्नेश शिवन से महाबलीपुरम शेर्टन पार्क में शादी की।

लंबे रोमांस के बाद पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने 9 जुलाई 2022 को आगरा स्थित जेपी पैलेस में शादी की।

अली फज़ल और रिचा चड्ढा ने बताया कि उन्होंने 2 साल पहले शादी की थी, लेकिन जश्न 4 अक्टूबर 2022 को मुंबई में सेलि‍ब्रेट किया।

गायिका पलक मुछाल ने 6 नवम्बर 2022 को संगीतकार मिथुन शर्मा ने विवाह किया।

हंसिका मोटवानी ने 4 दिसम्बर 2022 को बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से जयपुर में शादी की।

गोविंदा ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को इस हीरो की दी थी फोटो

Follow Us on :-