कियारा का असली नाम आलिया, सुपरस्टार के कहने पर बदला नाम

क्या आप जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया हैं। एक एक्टर ने उन्हें इसे बदलने की सलाह दी थी।

कियारा का नाम आलिया जब सलमान खान ने सुना तो उन्होंने कहा कि इसे फौरन बदलो। एक इंडस्ट्री में दो आलिया नहीं रह सकतीं।

कियारा को फिल्म 'अंजाना अंजानी' में प्रियंका चोपड़ा का किरदार बेहद पसंद आया था।

प्रियंका चोपड़ा ने कियारा नामक किरदार निभाया था, तो कियारा ने यही नाम अपने लिए चुन लिया और आलिया से कियारा बन गईं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने के पहले कियारा एक प्ले स्कूल में बच्चों को संभालने का काम करती थीं।

यह स्कूल कियारा की मां का था और वे सुबह 7 बजे पहुंच कर बच्चों की देखभाल करती थी।

बच्चों को कविताएं, अल्फाबेट्स, नंबर्स याद करवाने के साथ-साथ कियारा ने उनके डायपर भी चेंज किए हैं।

रणवीर-दीपिका: फैशन शो में नजर आया खूबसूरत कपल

Follow Us on :-