लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने के 5 कारण

पिछले 25 साल में आमिर खान की शायद ही कोई फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप रही हो जितनी बुरी लाल सिंह चड्ढा की बॉक्स ऑफिस पर हालत हुई है। आखिर लाल सिंह चड्ढा क्यों फ्लॉप रही, आइए जानते हैं 5 कारणों से।

1) आमिर के खिलाफ बना माहौल

आमिर ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव को भारत में डर लगता है। उनके इस बयान से काफी लोग खफा हो गए थे और धीरे-धीरे माहौल बनता चला गया। लोग फिल्म नहीं देखने का मन बना चुके थे।

2) फॉरेस्ट गम्प का रीमेक बनाने में देरी

लगभग 28 साल पहले रिलीज हुई 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक बनाया गया है। इस दौरान इस विषय पर मिलती-जुलती कुछ फिल्में रिलीज हो गईं। 'लिहाजा 'लाल सिंह चड्ढा' देख दर्शकों को कुछ अलग या अनूठा अहसास नहीं हुआ।

3) कमजोर स्क्रीनप्ले

फॉरेस्ट गम्प में कुछ बदलाव के साथ लाल सिंह चड्ढा का स्क्रीनप्ले लिखा गया। जो बदलाव किए गए वो दर्शकों को पसंद नहीं आए। फिल्म के स्क्रीनप्ले में कुछ खामियां भी हैं।

4) आमिर की बुरी एक्टिंग

आमिर खान ने अपने किरदार को अलग निभाने के लिए आंखें फाड़ी, मुंह से अजीब आवाज निकाली, गर्दन घुमाई थोड़ी लेकिन लोगों को आमिर का यह अंदाज पसंद नहीं आया।

5) उबाऊ सेकंड हाफ

लाल सिंह चड्ढा के पहले 45 मिनट जोरदार हैं, लेकिन इसके बाद फिल्म में मनोरंजन का ग्राफ नीचे आ जाता है। सेकंड हाफ तो बहुत ही उबाऊ है।

रेटिंग : 2.5/5 

सेंसर सर्टिफिकेट : यूए * 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकंड

रक्षाबंधन फ्लॉप होने के 5 कारण

Follow Us on :-