रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' से बॉलीवुड को बहुत उम्मीद थी, लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
सर्कस की असफलता से बॉलीवुड को जबरदस्त झटका लगा है। यह रणवीर सिंह की लगातार तीसरी असफल मूवी है।
आइए चर्चा करते हैं उन कारणों की जिनकी वजह से सर्कस को असफलता का मुंह देखना पड़ा।
फिल्म को कॉमेडी के बतौर पेश किया गया, लेकिन स्तर इतना गिरा हुआ था कि यह ट्रेजेडी लगती है।
रोहित शेट्टी को मसाला मूवी मेकर माना जाता है, लेकिन सर्कस बिलकुल फीकी साबित हुई।
स्क्रिप्ट सपाट है। करंट मैन वाला फॉर्मूला बिलकुल नहीं चला। रोहित शेट्टी आउट ऑफ फॉर्म नजर आए। ऐसा लगा कि उन्होंने यह मूवी दिल से नहीं बनाई।
रणवीर सिंह अपने अभिनय के दम पर फिल्म को नहीं उठा पाए। खराब एक्टिंग की। जैकलीन और पूजा का हाल तो और बुरा रहा।
एक भी गाना ऐसा नहीं जो यादगार हो। हिट म्यूजिक की कमी फिल्म में खलती है।