शमशेरा फ्लॉप होने के 5 कारण

शमशेरा के फ्लॉप होने से बॉलीवुड में निराशा है। रणबीर कपूर के स्टारडम को करारा झटका है। आइए जानते हैं फिल्म के पिटने के 5 कारण...

1) बाबा आदम के जमाने की कहानी

इतनी घिसी-पिटी और बकवास कहानी पर कोई कैसे 150 करोड़ रुपये लगा सकता है? कुछ तो भी लिख दिया गया। युवाओं के लिए फिल्म में कुछ नहीं था।

2) स्क्रीनप्ले में कोई रोमांच नहीं

जितनी घटिया कहानी उतना ही घटिया स्क्रीनप्ले। सब अपनी सहूलियत के हिसाब से लिख लिया। ऐसे कई सवाल हैं जो परेशान करते हैं।

3) मनोरंजन का नामोनिशान नहीं

मनोरंजन हो तो घटिया कहानी को भी पचाया जा सकता है, लेकिन 'शमशेरा' में मनोरंजन नामक चीज दूर-दूर तक नहीं मिलती। ना कॉमेडी है, न रोमांस और न ही जोरदार एक्शन।

4) मिसफिट रणबीर

माना कि रणबीर कपूर अच्छे एक्टर हैं, लेकिन शमशेरा फिल्म में मिसफिट नजर आए। वो जोश-खरोश नदारद था उनके अभिनय में जैसा कि इस तरह के किरदार निभाने के लिए जरूरी होता है।

5) चूक गए निर्देशक

करण मल्होत्रा ने न अच्छी कहानी चुनी, न ढंग का स्क्रीनप्ले लिखा, न संगीतकार से मधुर धुन निकलवा पाए, बस फिल्म को भव्य बनाने में जुटे रहे और वो काम भी ठीक से नहीं कर पाए। फिल्म की असफलता के सबसे बड़े जिम्मेदार तो वे खुद ही हैं।

एक विलेन रिटर्न्स के HOT Scenes पर दिशा का जवाब

Follow Us on :-