सुनील ग्रोवर को क्यों पसंद है लड़की बनना

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर 3 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है।

सुनील ग्रोवर को पर्दे पर महिलाओं का किरदार निभाना काफी पसंद है। उन्होंने कहा था कि लोगों को हंसाने के लिए पुरुषों का महिलाओं का किरदार निभाने का ट्रेंड तब तक चलते रहना चाहिए, जब तक ये दर्शकों को पसंद आ रहा है।

सुनील ने कहा था कि पुरुषों के रूप में जुड़ने से आसान मेरे लिए यह महिला किरदार निभाना है। इसलिए मैं टीवी पर महिला बनकर आता हूं। मुझे महिला बनना बहुत ज्यादा पसंद है।

कॉमेडी करियर के शुरुआती समय में सुनील ग्रोवर को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। सुनील ग्रोवर की पहली कमाई सिर्फ 500 रुपए थी।

सुनील ग्रोवर ने बतौर आरजे अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1995 में दूरदर्शन पर कॉमेडी शो 'फुल टेंशन' से अपना टीवी डेब्यू किया था।

सुनील ग्रोवर कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। उन्होंने अपने अबतक के करियर में 17 फिल्मों और 23 टीवी शो में काम किया है।

शमा और जेम्स के थाईलैंड से हनीमून फोटो

Follow Us on :-