September के महीने से कहां गए वो 11 दिन?

सोचिए, आप रात को सोएं और अगली सुबह नहीं, बल्कि 11 तारीख बाद जागें? साल 1752 के सितंबर में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। आइए जानते हैं...

social media

आपने कई तरह के कैलेंडर देखे और सुने होंगे, जिनमें तिथियों का अंतर होता है।

लेकिन 1752 में एक देश में लोग रात को सोए और जब जागे तो कैलेंडर में सीधा 11 दिन आगे बढ़ चुका था।

यह घटना जितनी चौंकाने वाली है, इसकी वजह उससे भी ज्यादा दिलचस्प और जानने लायक है।

ये 11 दिन इतिहास के पन्नों से गायब क्यों हो गए? आइए जानते हैं इस रहस्य की पूरी कहानी।

ये माना जाता है कि जब लोग 2 सितंबर 1752 को सोए, तो उन्होंने कभी 3, 4, 5...13 सितंबर नहीं देखा, अगली सुबह सीधे 14 सितंबर हो गई।

दरअसल, पहले दुनिया में जूलियन कैलेंडर (Julian Calendar) का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन इसमें गड़बड़ी थी...

जिससे समय का सही गणना नहीं हो पा रही थी।

इस समस्या को ठीक करने के लिए ब्रिटेन और उसके उपनिवेशों ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया और 11 दिन हटा दिए।

इस बदलाव ने पूरे ब्रिटेन में बवाल मच गया था। लोग सड़कों पर उतर आए और नारे लगाने लगे -

जिन लोगों का जन्म 3-13 सितंबर के बीच हुआ था, वे आधिकारिक तौर पर उस साल अपना जन्मदिन नहीं मना सके।

ब्रिटेन और उसके सभी उपनिवेशों (जिनमें भारत भी शामिल था) में यह बदलाव हुआ।

शायराना अंदाज में करें अपने पार्टनर से ये वादे

Follow Us on :-