शहद कब खाएं, कब खाने से बचें

शहद को आयुर्वेद में अमृत कहा गया है। यह सुपरफूड है। जानें कि इसे कब खाएं और कब नहीं-

webdunia

कब खाएं शहद :- सुबह शहद खाने का सही समय है।

जब भी आप थकावट महसूस करें तो शहद खाएं।

मोटापा है तो गुनगुने पानी के साथ शहद लें।

यदि कफ, बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण है तो शहद का सेवन करें।

किसी भी प्रकार की एलर्जी हो तब भी शहद का सेवन कर सकते हैं।

दुबले हैं तो दूध में उचित मात्रा में शहद मिलाकर सेवन करते हैं।

कब न खाएं शहद-

-रात में शहद का सेवन न करें, डॉक्टर की सलाह से ही करें।

webdunia

गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

दुबले पतले लोगों को गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

घी या मक्खन के साथ शहद का सेवन न करें। इसे विष समान माना गया है।

फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं तो शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

- डायबिटीज है तो शहद का सेवन करने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लें।

डिस्क्लेमर : सेहत संबंधी नुस्खे डॉक्टर की सलाह पर ही आजमाएं।

हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं, 10 अचूक तरीके

Follow Us on :-